Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के दिन बीतने के साथ ही गर्मी के तेवर भी बढ़ रहे हैं। वहीं तेज धूप ने भी लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है। फिलहाल सुबह के समय मौसम सुहावना बना हुआ है लेकिन रात में गर्मी महसूस होने लगी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। दिल्ली में अभी लू चलने की संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि अगले 3-4 दिन में यहां बारिश होने के आसार हैं। जिसके चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
13 अप्रैल को बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में कल भी बादल छाए रहने वाले हैं। यहां 13 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 13 से 15 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश पहुंचाएगी गर्मी से राहत
आज नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज इन शहरों का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। आने वाले दो से तीन दिन तक यहां का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। जिसके बाद 13 को इन शहरों में बारिश दस्तक दे सकती है। जिससे यहां का पारा लुढ़केगा और मौसम भी ठंडा होने के आसार हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
