UP Ka Mausam 29-Sep-2025: यूपी में बारिश का सिलसिला थम गया है। यहां मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां तेज धूप खिल रही है और तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। उमस की वजह से गर्मी का एहसास अधिक हो रहा है। इस समय यूपी वासियों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ चिलचिलाती धूप और दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में भी राहत मिलने की कोई खास आसार नहीं है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां तेज धूप के साथ उमस बढ़ने लगी है। सितंबर से महीने में आमतौर पर तापमान कम होने लगता है और गुलाबी ठंड की शुरुआत होती है। लेकिन इस साल सितंबर के महीने में यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और आगामी दिनों में और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए दिवाली और छठ पर भी ठंड शुरू होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। इसका अर्थ यह है कि है यूपी में अक्टूबर के महीने में भी उमस और गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।
यूपी में आगामी दिनों बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर की शुरुआत यूपी में छिटपुट बारिश के साथ होने की है। हल्की बारिश से यहां लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन यह राहत कुछ ही दिन की होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां 30 सितंबर के मौसम बदलेगा और 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
