लखनऊ

UP Weather: मानसून की विदाई ने पकड़ा जोर, अब भी यूपी में बरस रहे बदरा; आज 8 जिलों में येलो अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के बनने से अगले कुछ दिन पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आज भी 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025: उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। जिसके साथ ही तेज बारिश पर भी ब्रेक लग गया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी तेज निकल रही है। जिससे गर्मी का भी एहसास बढ़ गया है। यूपी में फिलहाल कुछ हिस्सों में ही छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। यूपी में आज भी 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, संतरविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और बलिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। यूपी में 1 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

यूपी में लखनऊ का तापमान

यूपी में पिछले 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज हुआ। शुक्रवार को कानपुर ग्रामीण में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, बहराइच में 37 डिग्री, बस्ती में 38 डिग्री, सुल्तानपुर में 37.5 डिग्री, हमीरपुर में 37.2 डिग्री, प्रयागराज में 36.2 डिग्री और मेरठ में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 27 डिग्री, बस्ती में 28 डिग्री, खीरी में 27 डिग्री, बलिया में 28 डिग्री और शाहजहांपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई शुरू

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जिससे देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की विदाई की प्रक्रिया 14 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई। 24 सितंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो चुका है। शुक्रवार मानसून की विदाई का दायरा और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब पूरे राजस्थान से विदा हो चुका है। साथ ही गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी लौट चुका है। हालांकि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article