लखनऊ

यूपी का मौसम 27-June-2025: यूपी में आज मानसून की ढिलाई, कल से फिर दिखेगा असर, पश्चिमी हिस्सों में खुलेंगे छाते

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है लेकिन आज यानी शुक्रवार को मौसम में थोड़ी ढिलाई नजर आएगी। कल से फिर बादलों का झमाझम बरसना शुरू होगा। पश्चिमी यूपी में पूर्वी इलाकों के मुकाबले आज बादल मेहरबान रहेंगे। बारिश बिजली को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं यूपी में आज के मौसम का हाल।

Image

आज यूपी में मानसून रहेगा कमजोर

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025: दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के सारे हिस्सों में बारिश का सिलसिला फिर से तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। गुरुवार को भी कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे कुछ इलाकों में उमस और गर्मी भी बनी रही।

पश्चिमी जिलों में ज्यादा मेहरबान रहेगा मानसून

शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा और झांसी सहित 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

पूर्वी यूपी में भी बिजली गिरने का खतरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज और चंदौली जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 28 जून से 1 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर ग्रामीण, सुल्तानपुर, बांदा, फतेहगढ़ और आगरा जैसे क्षेत्रों में भी तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, विशेषकर बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article