लखनऊ

यूपी का मौसम : आंधी-बवंडर के साथ होगा वज्रपात, 2 दिन मूसलाधार बारिश के आसार; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-July-2025 के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से तेज मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। आईएमडी की मानें तो इस दौरान आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं। कई जिलों में वज्रपात और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत जताए जा रहे हैं।

Image

यूपी का मौसम आज

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बादलों का डेरा है। अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट घोषित है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में जारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं, जिससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई को राज्य के ज्यादातर जिलों में आंधी-बवंडर, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के संकेत हैं, लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। अगर, बात तापमान की करें तो अधिकतम 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, कई जिलों में सूरज की लुकाछिपी के कारण उमस भी परेशान कर रही है। लेकिन, अगले 2 दिन तक ज्यादातर हिस्सों पर मौसम सुहावना रहेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कानपुर28 °C33 °C
लखनऊ28 °C36 °C
वाराणसी27 °C33 °C
गोरखपुर30 °C37 °C
झांसी27 °C31 °C
आगरा29 °C35 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान लखनऊ ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में जुलाई माह के अंत तक तेज मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान, लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, रविदास नगर, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, बलिया, देवरिया और आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों में अगले 2 दिन तक यानी वीकेंड पर आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यूपी का तापमान

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर से जुड़े जिलों गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, बुलंदशहर और आसपास के जिलों में धूप निकलने से उमस ने जीना मुहाल कर रखा है। गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि से ही उमस ने बेचैन कर रखा है। लेकिन, 26 और 27 जिलों को कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी में 28 जुलाई को तेज मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अधिक बारिश के कारण गंगा, रामगंगा, यमुना, घाघरा, शारद और गोमती समेत तमाम छोटी-बड़ी नदियां अपने साथ भारी मात्रा में पानी लेकर बह रही हैं, जिससे कटरी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!