पटना

Bihar ka Mausam: बिहार में मानसून का कहर; अगले 24 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव, इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गुरुवार से शुरू हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं अब यह आफत भी बन रही है। आज 25 जुलाई 2025 शुक्रवार को पूरे बिहार में भारी से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है खासतौर से दक्षिण बिहार के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 July 2025: बिहार में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राज्य के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला बरकरार है। हफ्ते की शुरुआत जहां भीषण गर्मी के साथ हुई थी, वहीं गुरुवार से मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। आज शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बेहद खराब बना रहने की संभावना है। खासकर गया, नवादा, शेखपुरा सहित दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे बिहार में बरसात की संभावना है। झारखंड से सटे जिलों समेत राज्य के 10 जिलों भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर में भी भारी बारिश के आशंका हैं। इसके अलावा राज्य के 24 अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और अगले 24 घंटों के भीतर राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

24 घंटों में बदल सकता है मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आगामी 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, प्रदेश में मानसून का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

बिहार में तापमान और AQI का हाल

अगर तापमान की बात करें तो बिहार के प्रमुख शहरों की स्थिति इस प्रकार रही जहां पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया, साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 76 रहा। मुजफ्फरपुर में तापमान थोड़ा कम रहा जो कि अधिकतम 35.8 और न्यूनतम 30.5 डिग्री, जहां AQI भी 76 के स्तर पर था। गया में मौसम कुछ अधिक सुखद रहा, यहां अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, AQI बेहतर रहा जो कि 58 था। पूर्णिया में तापमान 35.4 अधिकतम और 29.7 न्यूनतम दर्ज किया गया, जबकि AQI 61 रहा। वहीं भागलपुर में अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम 29.6 डिग्री रहा, लेकिन यहां वायु प्रदूषण का स्तर अधिक रहा जो कि AQI 87 तक पहुंच गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article