UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025: मानसून में उत्तर प्रदेश झमाझम बारिश से भीग रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत भी महसूस हो रही है। हालांकि यूपी के जिन हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, वहां लोगों को उमस से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 60 से अधिक जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि 26 अगस्त से अगले 3-4 दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी देखने को मिलेगी। जिसके बाद फिर झमाझम बारिश लौट आएगी।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आज सुबह नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज मथुरा, बरेली से लेकर वाराणसी तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश में कमी आने की वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिजनौर, मथुरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर औरेया, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर और कौशांबी।
सोनभद्र में हुई जोरदार बारिश
यूपी में रविवार को कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक बारिश सोनभद्र में हुई। यहां 130 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं मिर्जापुर में 105 मिमी, प्रयागराज में 72 मिमी और भदोही में 98 मिमी बारिश दर्ज की गई। 26 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। मंगलवार को कभीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 27 और 28 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। लेकिन छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 29 अगस्त से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है।
