लखनऊ

यूपी का मौसम 23-July-2025: यूपी में रूठा मानसून, गर्मी का बढ़ा प्रकोप, जानिए कब लौटेगी बारिश

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल से तेज गर्मी और उमस बढ़ गई है, तापमान 38°C तक पहुंच गया। बारिश की राह देख रहे लोगों, खासकर किसानों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। जानिए कैसा रहने वाला है आज यूपी का मौसम।

Image

यूपी में पारा आसमान पर, जल्द होगी बारिश

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल सुस्त पड़ने से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर बलिया, प्रयागराज, सीतापुर, अयोध्या और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को तापमान 37- 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने जल्द ही प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।

छिटपुट बारिश, लेकिन गर्मी बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 23 और 24 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को झांसी में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, लेकिन बाकी जिलों में बारिश ना के बराबर रही। नोएडा, आगरा और मथुरा में भी पड़ी हल्की फुहारों ने उमस और बढ़ा दी।

25 से लौट सकता है मानसून

एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि अगले 24 घंटों के भीतर उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 जुलाई तक एक लो-प्रेशर एरिया बनने की उम्मीद है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। 24 जुलाई की शाम से पूर्वी यूपी में इसका असर दिखना शुरू होगा और 25 जुलाई से प्रदेश के दोनों भागों में बादलों की आवाजाही और बारिश बढ़ेगी। 26 जुलाई से 3-4 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। बलिया में मंगलवार को सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक तेज बारिश नहीं होती, तब तक धूप को लेकर सतर्क रहें, खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने से परहेज करें।

बारिश की वापसी से मिलेगी राहत

प्रदेश के लोग अब 26 जुलाई की बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि खेतों को भी राहत मिलेगी। बारिश की यह वापसी किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article