लखनऊ

UP Weather: यूपी से विदा मानसून, अब होगी सर्दियों की दस्तक; सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है। यूपी से मानसून भी 13 अक्टूबर को पूरी तरह से विदा हो चुका है।

Image

यूपी में आज मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-October-2025: उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। अब धीरे-धीरे सर्दियां दस्तक देने लगी हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जिससे यूपी में भी न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। प्रदेश में फिलहाल सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। जिससे लोगों ने एसी और कूलर चलाना बंद कर दिया है। पंखा भी धीमी गति से ही चल रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में भी नजर आने लगे हैं। हालांकि अभी भी दिन में अच्छी-खासी धूप निकल रही है। लेकिन इसकी तपिश चुभने वाली गर्मी नहीं दे रही है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।

यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में तेज धूप भी निकलेगी। हालांकि अब धीरे-धीरे धूप की तपिश में भी कमी आएगी। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 19 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है।

यूपी से कब विदा हुआ मानसून

यूपी के बाकी हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 अक्टूबर यानी सोमवार को विदा हो गया है। इसके साथ ही पूरे राज्य से मानसून की विदाई हो गई है। यूपी में इस साल मानसून की दस्तक 18 जून को हुई थी। 29 जून तक मानसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया था। इसकी वापसी की शुरुआत 24 सितंबर से हुई थी। इस बार यूपी से मानसून की विदाई सामान्य से करीब एक सप्ताह की देरी से हुई है।

यूपी में इस मानसून कितनी बारिश हुई

इस मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर के दौरान यूपी में 701.6 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी हिस्से में औसत से 12 फीसदी अधिक 752.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं पूर्वी यूपी में सामान्य से 17 फीसदी कम 666 बरसात हुई। इस सीजन में 3 जिलों में सबसे कम और 2 जिलों में बहुत अधिक पानी बरसा। वहीं 27 जिलों में सामान्य से अधिक और 30 जिलों में औसतन बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article