लखनऊ

यूपी का मौसम 14-July-2025: यूपी में झमाझम बरसे बादल, कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मानसून मेहरबान है। कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। वहीं पूर्वांचल में सामान्य से कम बारिश हुई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल।

Image

यूपी में बारिश का चल रहा सिलसिला

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून के असर से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को सीतापुर, अलीगढ़, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में बादल जमकर बरसे। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस और गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 19 जुलाई तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दौरान कहीं भी बहुत भारी बारिश के संकेत नहीं मिले हैं। सोमवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है।

बुंदेलखंड में रिकॉर्ड बारिश

इस साल मानसून के दौरान अब तक बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में सामान्य से 2 से 3 गुना अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक बारिश ललितपुर जिले में हुई है, जहां अब तक 603.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों में अभी भी सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है।

एहतियात बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों और यात्रियों को भी मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article