लखनऊ

UP Ka Mausam 13-Oct-2025: यूपी में लुढ़का पारा, दिन में खिली धूप और रात में ठिठुरन का अहसास, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-Oct-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम की ठंडा बना हुआ है। यहां सतही हवाओं से हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए जल्द की कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Image

यूपी का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 13-Oct-2025: UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां सुबह-शाम के दौरान ठंडक महसूस की जा रही है। गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, दिन के समय धूप खिली रहती है, जिसके चलते हल्की गर्मी महसूस होती है, लेकिन रात होते-होते मौसम ठंडा और सुहावना होने लगता है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 8 से 10 डिग्री की कमी आई है। यूपी के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल-

यूपी में आज का मौसम?

मौसम विभाग ने पूरे यूपी को ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ यह है कि आज यूपी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके कारण मौसम में हल्की ठंडक बनी हुई है। आगामी दिनों में यूपी के तापमान में और कमी आएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

आज यूपी का मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप खिली रहेगी और हल्की गर्मी का अहसास होगा। शाम होते-होते मौसम ठंडा हो जाएगा और देर रात में हल्की ठिठुरन महसूस की जाएगी। यूपी में आगामी दिनों में भी मौसम की चाल ऐसे ही बनी रहेगी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अक्टूबर के अंत तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का अनुमान लगाया है। ला नीना इफेक्ट के चलते इस साल भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन बीतने के साथ-साथ यहां ठंड बढ़ती जाएगी। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए यहां यूपी के लोगों ने कंबल और गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। ताकि अचानक ठंड पड़ने की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article