लखनऊ

UP Weather: यूपी में ठंड की आहट! कूलर-एसी का मौसम खत्म; जानें आज कैसा रहेगा वेदर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-October-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सुबह और शाम का मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज कैसा मौसम रहने वाला है:

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-October-2025: उत्तर प्रदेश में अब कूलर और एसी वाले दिन जा चुके हैं। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। ग्रामीण इलाकों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली के करीब पारा और लुढ़क सकता है। जिससे गर्म कपड़े निकालने की जरूरत पड़ सकती है। फिलहाल आज के मौसम की बात करते हैं, आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है:

यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा

उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 17 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में यूपी में कहीं भी बारिश या तेज हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

यूपी से जल्द विदा होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों से मानसून लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में सतही स्तर पर शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवा बह रही है। जिससे तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव दिखने की संभावना नहीं है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

यूपी में इटावा में रहा सबसे कम तापमान

यूपी में अभी सुबह-शाम हल्का ठंडा मौसम बना हुआ है। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल रही है। प्रदेश में न्यूनतम पारा लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बीते दिन प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान इटावा में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान उरई में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article