लखनऊ

यूपी का मौसम 1-July-2025: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार; कम होगी उमस, गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी के मानसून में फिर एक बार तेजी आई है। आज यानी 1 जुलाई से 2-3 डिग्री पारा गिरने की भी संभावना है। पश्चिमी हिस्सों के साथ आज पूर्वी यूपी में भी बारिश-आंधी आने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल।

Image

यूपी भर में आंधी-पानी का आया अलर्ट

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-July-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मानसूनी बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत दी है। हालांकि बीते सप्ताह बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन अब फिर से तापमान में गिरावट और बादलों की हलचल ने राहत का संकेत दिया है।

राज्य भर के लिए आया अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बादल गरजने और तेज बारिश की संभावना है। खासतौर पर 1 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है, वहीं पूर्वी हिस्से में भी तेज बारिश के संकेत मिले हैं। बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज भींगेगा लखनऊ

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं पूर्वी हिस्सों में इसी मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज, मंगलवार को राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और बौछारों की संभावना के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा।

आज-कल में आएगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते जून महीने में राज्यभर में औसतन 11 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी और जमशेदपुर होते हुए तटीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही प्रचुर नमी के कारण प्रदेश में मानसूनी धाराएं और अधिक सक्रिय हो रही हैं, जिससे बारिश की तेजी बनी हुई है।

गिरेगा यूपी का पारा

1 जुलाई से बारिश की पट्टी धीरे-धीरे राज्य के दक्षिणी जिलों की ओर सरकने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर और मध्य यूपी में भी मौसम सुहावना बना रहेगा और ठंडी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, बरेली और गोरखपुर जैसे शहरों में रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!