UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03-September-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे मौसम भी खुशनुमा हो गया है और गर्मी से भी राहत बनी हुई है। लेकिन ये बारिश राहत के साथ-साथ आफत भी बनी हुई है। बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने, यातायात जाम जैसी समस्याएं भी परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी यूपी के 65 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर लोगों को उमस और गर्मी सताने वाली है। कल से यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। जिससे आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
सहारनपुर से मथुरा तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस शामिल हैं। इन जिलों में बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
बिजनौर से सोनभद्र तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरेया, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, संतरविदासनगर, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा, रायबरेली और बलरामपुर।
यूपी के इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, संभल, खीरी, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, और अमेठी।
यूपी में आने वाले दिनों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज से यूपी में बारिश के वितरण और तीव्रता में कमी आने लगेगी। हालांकि पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी रह सकती है। 4 सितंबर को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। जिसके बाद 7 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
