लखनऊ

UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आफत! आज मेरठ से बरेली तक तेज बारिश का रेड अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं अत्यधिक तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज यूपी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट भी जारी किया है।

Image

सांकेतिक फोटो

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02-September-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ रही है। खराब मौसम का प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। तेज बारिश के कारण एहतियातन कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिलों में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में आज किन जगहों पर बारिश का अलर्ट

  • रेड अलर्ट: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बंदायू, पीलीभीत और शाहजंहापुर।
  • ऑरेंज अलर्ट: बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती।
  • येलो अलर्ट: गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, अमेठी, गोंडा और बलरामपुर।

इन जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बंदायू, पीलीभीत, शाहजंहापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, बांदा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर, चित्रकूट, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती।

यूपी में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अमेठी के फुरसतगंज में 171.3 मिमी, संभल में 146 मिमी और अलीगढ़ में 153.4 मिमी बारिश हुई। वहीं कासगंज के पटियाली में 95 मिमी, मेरठ में 81.3 मिमी, बांदा में 83.2 मिमी, चित्रकूट के मानिकपुर में 81 मिमी और गोंडा में 65 मिमी बारिश दर्ज हुई। मुरादाबाद में भी सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण जलभराव के चलते रेल यातायात पर भी प्रभाव पड़ा। वहीं मथुरा में बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। पीलीभीत में भी जोरदार बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया और फसलें भी डूब गईं।

यूपी में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के ऊपर मानसून की ट्रफ लाइन है साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होने के कारण प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि कल से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 3 सिंतबर को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती हैं। हालांकि 4 और 5 सितंबर को तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन इस दौरान छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article