लखनऊ

UP Weather: सितंबर के पहले दिन तेज बारिश से भीगेगा यूपी, आज 65 जिलों में जारी अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा बरकरार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी में 65 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-September-2025: उत्तर प्रदेश में सितंबर माह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ होने वाली है। यूपी में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। आज भी यूपी के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज 65 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज किन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, संभल, बदायूं लखीमपुर खीरी, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, बहराइच, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, एटा, मैनपुरी, संत रविदास नगर, अलीगढ़ और हरदोई में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संतरविदास नगर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जौनपुर, गोंडा, उन्नाव और लखनऊ में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

सितंबर में भी होगी झमाझम बारिश

यूपी में सितंबर माह की शुरुआत तेज बारिश के साथ होने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश में 2 सितंबर तक ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सितंबर में भी यूपी में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article