लखनऊ

UP Weather Forecast: गर्मी से धधक रहा यूपी, 45 पार पहुंचा पारा, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Image

आज यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आसमान से गर्मी बरस रही है। यहां भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है। इस दौरान हीटवेव भी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में सूरज की तपिश के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं रात में भी गर्मी बैचेन कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज से अगले 4-5 दिनों तक लू चलने का अलर्ट है। हीटवेव की शुरुआत बुंदेलखंड रीजन से हो रही है। इसके तहत प्रयागराज, झांसी, आगरा, चित्रकूट और बांदा समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि पांच दिन बाद पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज यूपी के कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और इसके आसपास के इलाकों में लू चलने के आसार हैं।

45 डिग्री पार पहुंचा तापमान

यूपी में इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भारतीय वायु सेना (कानपुर) स्टेशन का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बुंदेलखंड और विन्ध्य क्षेत्र में भी तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

जिलाअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
कानपुर (एयरफोर्स)45.126.2
झांसी44.527.6
आगरा 44.225.1
प्रयागराज43.526
वाराणसी43.427
इटावा43.026.1
फुरसतगंज42.822.7
लखनऊ42.425.2
फतेहपुर42.223.9

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 18 मई को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर लू भी चल सकती है। प्रदेश में 19 और 20 मई को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी स्पीड 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने के भी आसार हैं। आगामी तीन से चार दिनों में तापमान से 1-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article