लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में आज गरजेंगे बदरा-बरसेंगे मेघ, आंधी और बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) भी चल सकती है।

Image

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश की बूंदे भीषण गर्मी पर लगाम लगाने वाली है। यूपी के लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हो सकती है और गर्मी से भी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। इसके साथ ही दोनों हिस्सों में तेज हवा (आंधी) भी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

सबसे गर्म रहा झांसी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 44 डिग्री दर्ज हुआ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। कल यहां पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। ऐसा ही तापमान 12 मई को भी रहने वाला है। इस दिन भी यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को आपके शहर का तापमान

जिलाअधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
झांसी4437.5
प्रयागराज39.426
कानपुर39.226
लखनऊ37.424.7
आगरा38.725.5
इटावा3724.5

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही दोनों जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है। 12 मई को भी यूपी की कई जगहों पर बारिश और बौछार पड़ने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (आंधी)चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा (आंधी) चल सकती है। 13 मई को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चल सकती है। जिसके बाद 14 और 15 मई को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article