Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम में बदलाव होने वाला है। यहां बीते कई दिनों से लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। जिसके बाद आज से अगले चार दिनों तक बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम भी कूल-कूल हो जाएगा। दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। फिलहाल लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान है। ऐसे में इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदें है। आइए जानते हैं कि आज यहां का मौसम कैसा रहने वाला है।
आज रात में बूंदाबांदी के आसार
दिल्ली में गुरुवार को दिनभर तेज हवाएं चली। जिसके कारण तापमान कंट्रोल में रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रिकॉर्ड हुआ। आज के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे रहेंगे। रात के समय बूंदाबूांदी होने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना है।
चार दिनों तक बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा। इस दिन हल्की बारिश होने के आसार है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। 12 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। जिसके बाद 13 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इन चार दिनों में दिल्ली का अधिक तापमान 38 से 40 के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
