लखनऊ

UP Weather Forecast: चढ़ते पारे ने सर्दियों को कहा बाय-बाय, कल सबसे गर्म रहा प्रयागराज, जानें आज यूपी के मौसम का हाल

up weather forecast today, aaj aur kal ka mausam kaisa rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। शुक्रवार को यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। आज तापमान कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पारा चढ़ना शुरू हो गया है और सूरज में भी तपिश बढ़ने लगी है। यूपी में लगातार गर्मी बढ़ रही है। इस दौरान सिर्फ सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास रहता है। हालांकि रात की ठंड में भी अब कमी आने लगी है। वहीं दिन में इस समय धूप की गर्मी तेज हो रही है, जिससे लोगों को पंखे की जरूरत भी महसूस होने लगी है। इस बीच एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 19 और 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

आज शुष्क रहेगा मौसम

यूपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। यूपी के अधिकतर इलाकों में आज आसमान साफ ही रहेगा। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में यहां के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 17 और 18 मार्च को भी यूपी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। जिसके बाद 19 मार्च को मौसम में थोड़ा बदलाव दिखेगा। इस दिन प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

यूपी का सबसे गर्म शहर

शुक्रवार को यूपी में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां पर तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। यूपी के ज्यादातर इलाकों का पारा 30 के पार ही देखने को मिला। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article