लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में तेज हवाओं से गिरेगा पारा, आगरा समेत इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में भी हल्की कमी देखने को मिल सकती है।

Image

यूपी के मौसम की अपडेट

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों बारिश के बाद अब यहां तेज हवाएं दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में मंगलवार से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यहां 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां मंगलवार से अगले तीन दिन तक तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना नजर आ रही है। इन जिलों में 18 और 19 अप्रैल को आंधी और बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। 18 अप्रैल को धूल यहां भरी तेज हवाएं चल सकती है, साथ ही बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इन 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। ये जिले आगरा, मथुरा, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, फिरोजाबाद और महामाया नगर हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान