दिल्ली

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, वीकेंड पर फिर से दस्तक देने वाली है बारिश

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। वीकेंड में यहां फिर से बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया था। जिसके बाद सोमवार को फिर से तेज धूप निकली और तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हांलाकि गर्मी में बहुत ज्यादा इजाफा नही हुआ। जिसके बाद अब राजधानी में तेज हवाएं दस्तक देने वाली हैं। दिल्ली में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसके बाद फिर से यहां बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना बने रहने के आसार हैं। हालांकि अगले दो दिन बाद यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिसके बाद फिर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। आज नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वीकेंड पर फिर होगी बारिश

राजधानी में अगले दो दिन तक आज के जैसा ही मौसम रहने वाला है। जिसके बाद 19 अप्रैल को मौसम में बदलाव को होगा। दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने के आसार हैं। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

स्काईमेट के अनुसार 18 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवाना है। जिसके कारण शुक्रवार और शनिवार को फिर से बारिश हो सकती है। इस दिन गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। फिलहाल अप्रैल में लू शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है। इसके अलावा अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार न जाने की भी संभावना दिख रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article