Mafia Atiq Ahmed: उमेश पास हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले प्रयागराज की अदालत ने राजू पाल अपहरण में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई। अब सामने आया है कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन का निकाय चुनाव से टिकट भी काट दिया है। इतना ही नहीं मायावती ने ऐलान किया है कि बसपा अतीक अहमद के परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं देगी।
मायावती ने यह फैसला उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवनी का नाम सामने आने के बाद किया है। फिलहाल शाइस्ता फरार हैं और पुलिस ने उनके सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। पहले शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है।
