लखनऊ

UP News: कुशीनगर में इंसानियत हुई शर्मसार, दो महिलाओं के बाल मुंडवाकर जमकर की पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 12:17 PM IST

Kushinagar: मुसहर बस्ती में गांव वालों ने महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए एक महलिा और एक युवती के बाल मुंडवा दिए। इसका विरोध करने पर गांव वालों ने गांव से निकालने की धमकी भी दी। दोनों की पिटाई भी की। हालांकि मामला पुलिस के पास दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

UP News: कुशीनगर में इंसानियत हुई शर्मसार, दो महिलाओं के बाल मुंडवाकर जमकर की पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Shaved Two Women Hair: कुशीनगर जिले में गांव वालों के सामने दो महिलाओं के सिर मुंडवाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला और युवती पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सारे गांव वालों के सामने दोनों के बाल मुंडवा दिये। इसका विरोध करने पर दोनों की पीटाई भी की। गांव से निकालने की धमकी भी दी गई। हालांकि अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

महिला पर अवैध संबंध का लगाया आरोप

दरअसल, पूरा मामला यूपी के कुशीनगर जिले में कुबेरस्थान के एक गांव मुसहर बस्ती की है। बताया जा रहा है कि मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का एक युवक उसके घर आता था। गांव वालों को इस बात की जानकारी मिली, तो गांव वालों ने उस युवक के साथ महिला का अवैध संबंध का आरोप लगा दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों और महिला के बीच कहासुनी हो गई।

युवती की मां ने करवाया मामला दर्ज

कहासुनी के बाद गांव के कुछ युवकों ने महिला को गांव वालों के सामने लाया। इसके बाद महिला और युवती का सिर का बाल मुंडवा दिया। हालांकि महलिा ने जब इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी, गांव से बाहर निकालने की भी धमकी दी। हालांकि इन सब मामले को लेकर युवती की मां सोमवार को कुबेरस्थान थाने पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

दो लोग हिरासत में

वहीं, इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के मुताबिक थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से महिला का सिर मुंडवाने का वीडियो भी मिला है। पुलिस वीडियो के आधार आरोपियों की पहचान कर उसे तलाश कर रही है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद कई युवक गांव से भाग गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें