लखनऊ

UP News: रक्षा बंधन पर सीएम योगी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, तीन दिन UPSRTC व नगरीय बसों में यात्रा फ्री

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक बसें फ्री करने का ऐलान किया है। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Image

रक्षा बंधन पर सीएम योगी ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात (फोटो - ANI)

UP News: रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के को बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए 3 दिन के लिए बसें फ्री कर दी हैं। ताकि सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जा सके और इस त्योहार को खुशी-खुशी मना सकें। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में इसका ऐलान किया। बता दें कि 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक माताएं और बहनें फ्री बस सेवा का लुत्फ उठा सकती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए भी फैसले लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बसें पर्याप्त संख्या में चलाई जाएंगी। जाम की स्थिति से बचने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही आयोजित हुई बैठक में यूपी के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की भी समीक्षा की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article