लखनऊ

बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज‍! सिक्योरिटी मनी पर 6.75 प्रतिशत मिलेगा ब्याज, कम आएगा Electricity Bill

UP Electricity Consumer: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को कनेक्शन की सिक्योरिटी मनी पर साल 2023-24 में पहले से ज्यादा ब्याज दर मिलेगा। इस लास 6.75 फीसदी की दर से ब्याज दर दिया जाएगा। जिसे कस्टमर के बिजली बिल में जोड़कर दिया जाएगा।

Image

सिक्योरिटी मनी पर पहले से ज्यादा मिलेगा ब्याज (सांकेतिक फोटो)

UP Electricity Consumer: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज है। यूपी के 3.3 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन की सिक्योरिटी राशि पर अब पहले से ज्यादा ब्याज मिलने वाला है। पिछले साल जहां ब्याज की दर 4.35 प्रतिशत थी। वहीं साल 2023-24 के लिए 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज की धनराशि को उपभोक्ता के बिजली बिल में जोड़ दिया जाएगा। जिसके कारण कंपनियों द्वारा मई और जून महीने के बिल में ब्याज की धनराशि को कम करके बिल जारी किया जाएगा। कस्टमर्स से अपील की गई है कि वे आने वाले बिजली बिलों में चेक कर लें कि उन्हें ब्याज राशि मिल गई है या नहीं। इस संबंध में कोई परेशानी होने पर परिषद से संपर्क किया जा सकता है।

303 करोड़ का बन रहा ब्याज

विद्युत अधिनियम-2003 के प्रावधानों के तहत उपभोक्ताओं को हर साल उनकी जमा सिक्योरिटी पर मिलने वाले ब्याज को देना होगा। पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी राशि के तहत बिजली कंपनियों के पास 4500 करोड़ रुपये जमा हैं। इस धनराशि पर बढ़ी हुई ब्याज दर से करीब 303 करोड़ रुपये का ब्याज बन रहा है। जिसे उपभोक्ताओं को देना होगा।

कनेक्शन भार के अनुसार ब्याज की धनराशि

इसे आसान शब्दों में इस तरह से समझ सकते हैं कि अगर किसी बिजली उपभोक्ता का कनेक्शन एक किलोवाट का है, तो बिजली कंपनियों के पास उसकी सिक्योरिटी मनी 300 रुपये जमा है। इस धनराशि पर कस्टमर्स को करीब 20 रुपये 25 पैसे ब्याज मिलेगा। इस धनराशि को उपभोक्ता के बिजली के बिल में घटा दिया जाएगा, जिसके बाद बिल जारी किया जाएगा। इसके तहत कनेक्शन भार के अनुसार ही ब्याज की धनराशि कस्टमर को मिलेगी। कनेक्शन भार अधिक होने पर ब्याज की धनराशि उसी के हिसाब से बढ़कर मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article