लखनऊ

Lucknow Shiv Mandir: लखनऊ में हैं ये प्रसिद्ध शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर महादेव को पूरी रात चढ़ा सकेंगे गंगाजल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 12:55 PM IST

Maha Shivratri 2023: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर आप भी मंदिरों में भोलेबाबा के दर्शन कर सकते हैं। लखनऊ में स्थित शिव मंदिरों की अलग-अलग मान्यता है। इन मंदिरों में महाशिवरात्रि मौके पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से प्रसन्न हो जाते हैं।

Image

लखनऊ का श्री महाकाल मंदिर

KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा
  • लखनऊ में स्थित शिव मंदिरों की अलग-अलग मान्यता
  • आप भी कर सकते हैं भोलेबाबा के दर्शन


Lucknow Shiv Mandir: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। सभी मंदिरों की अलग-अलग मान्यता है। मंदिरों में महाशिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। महाशिवरात्रि पर आप भी कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। महाशिवरात्रि पर प्राचीन मंदिरों में भगवान शिव और पार्वती माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। इन मंदिरों में दर्शन करने मात्र से ही भोलेबाबा दुखों को हर लेते हैं। अगर आप भी लखनऊ के मशहूर शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो हम आपको लखनऊ के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। यहां सच्चे मन से दर्शन करने से ही कष्ट दूर हो जाता है।

लखनऊ का कोतवालेश्वर महादेव मंदिर

कोतवालेश्वर महादेव मंदिर चौक चौराहे के समीप है। यह चौक कोतवाली के बिल्कुल बराबर में है। मंदिर में पूरा दिन भक्त दर्शन पूजन कर सकते हैं। पुजारी ने बताया कि मंदिर किसी भी समय बंद नहीं होगा। सुबह 5 बजे और रात में 8 बजे कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में आरती होगी। आरती के बाद ही बाबा का श्रृंगार होगी। इसमें भी भक्त शामिल हो सकते हैं।

लखनऊ का श्री महाकाल मंदिर

लखनऊ के राजेंद्र नगर इलाके में श्री महाकाल मंदिर स्थित है। इस प्राचीन मंदिर में उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती सुबह चार बजे होगी। सुबह पांच बजे से महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। दिन के साथ ही रात के 12 बजे भी मंदिर खुला रहेगा। कुछ भक्तों ने रुद्राभिषेक के लिए यहां एडवांस बुकिंग भी करा रखी है।

लखनऊ का द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर

लखनऊ की प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है द्वादश ज्योतिर्लिंग। यहां महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक ही छत के नीचे करने का भक्तों को मौका मिलता है। मंदिर के कपाट भी सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। पूरा दिन भक्त यहां पर पूजा अर्चना कर सकते हैं। रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। इस मंदिर में भक्त शिवलिंग के करीब ही शुद्ध जल चढ़ा सकते हैं।

लखनऊ का बड़ा शिवाला

रानी कटरा में महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है। लखनऊ में बड़ा शिवाला में सहस्त्र लिंग प्रतिमा है। महादेव के यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, मंदिर का निर्माण 9वीं सदी से पहले ही हुआ था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article