लखनऊ

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रफ्तार का कहर, सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला और बच्ची को कुचला, मासूम की मौत

Raebareli Accident News: रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला और एक बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Raebareli Accident News: यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और एक मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला और मासूम बालिका को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के कद नीम टीकर गांव के पास हुआ।

वाहन की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच

हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को मदद पहुंचाई। स्थानीय लोगों ने महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

महाकुंभ से लौट रही कार हादसे का शिकार

इससे पहले, सोमवार को इटावा में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जानकारी के अनुसार महाकुंभ में स्नान करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और हाईवे की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एडिशनल एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह के अनुसार, कार सवार श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करके वापस राजस्थान जा रहे थे, तभी जसवंत नगर में उनकी गाड़ी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में हो रहा है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article