लखनऊ

Rajnikanth in UP: राजा भैया से मिले थलाइवा, 'कुंडा के किंग' ने कहा - जेलर देखने को हूं उत्सुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 06:14 PM IST

राजा भैया ने अपने और रजनीकांत के मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि रामायण में 'थलाइवा' का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं, लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया।

Image

Rajnikanth Meet With Raja Bhaiya (Twitter)

Photo : Twitter

Rajnikanth Meet Raja Bhaiya: थलाइवा की फिल्म 'जेलर' (Jailer) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जाहिर सी बात है दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए इन दिनों उत्तरप्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वो सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव (Akhilesh Yadav)से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार को जनता दल के मुखिया और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजा भैया ने थलाइवा को गोमुख का गंगाजल भेंट किया।

'वे देश के सबसे बड़े महानायक'

राजा भैया से मुलाकात के बाद रजनीकांत (Rajnikanth) दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, राजा भैया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया जिसमें आप रजनीकांत और राजा भैया की मुलाकात की तस्वीर देख सकते हैं। उन्होंने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'रामायण में 'थलाइवा' @rajinikanth का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया'।

सीएम योगी से भी की थी मुलाकात

हालांकि एक और तस्वीर शेयर करते हुए राजा भैया ने लिखा कि मैं उनकी जेलर फिल्म देखने को उत्सुक हूं। उन्होंने लिखा 'भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार की मेजबानी करना एक वास्तविक सम्मान और हमारा सौभाग्य था। रजनीकांत, जो सबसे बहुमुखी अभिनेता होने के अलावा, एक बहुत ही नेक और साफ दिल के (पवित्र आत्मा) भी हैं। उनकी लेटेस्‍ट फिल्म जेलर देखने के लिए उत्सुक हूं'। आपको बताते चलें कि इससे पहले रजनीकांत शनिवार को सीएम योगी से मिले थे। वहीं, उन्होंने रविवार को अखिलेश यादव से भी भेंट की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article