लखनऊ

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान, 15 अगस्त तक होगा नुक्कड नाटक समेत कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि भारतीय रेलवे ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः व्यक्त करते हुए एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

Image

स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान (फोटो - Canva)

स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। अभियान का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है।

15 दिन के लिए चलेगा स्वच्छता अभियान

इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत 1 अगस्त को लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, उन्नाव, जौनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ के साथ की गई। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने वाराणसी जंक्शन पर उपस्थित रहकर कर्मचारियों और यात्रियों को शपथ दिलाई और अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है। 4 अगस्त को श्रमदान और अनाउंसमेंट के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 5 अगस्त को रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में स्वच्छता पर कार्यशाला होगी। 6 अगस्त को बायो-टॉयलेट के सही उपयोग पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद लखनऊ रेल मंडल द्वारा 7 अगस्त को सभी स्टेशनों की रेल पटरियों की सफाई की जाएगी। उसके बाद 9 अगस्त को शौचालयों और नालियों की विशेष सफाई की जाएगी। 11 अगस्त को प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग पर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को जल स्रोतों की सफाई और पौधारोपण का अभियान चलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया जाएगा और उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि "स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है।"

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article