Lucknow News: लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर धोखे से बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपीने उसे एक दोस्त की पार्टी में दो साल पहले मिला और उसके बाद उसे अपने कमरे पर बुलाकर रेप किया। इसके बाद, उसने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
रहीमाबाद की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले एक दोस्त की पार्टी में उसकी मुलाकात ठाकुरगंज के बालागंज क्षेत्र निवासी मोहम्मद समीर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर समीर ने उसे अपने कमरे पर मिलने के लिए बुलाया। जहां उसने बातों में फंसा कर युवती के साथ बलात्कार किया। उसके बाद शादी करने की बात कह कर दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। लड़की के विरोध पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दीठाकुरगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अनुसूचित जाति के मामले के कारण विवेचना एसीपी चौक राजकुमार सिंह कर रहे हैं।
इसके अलावा, सुशांत गोल्फ सिटी की एक अन्य युवती ने कौशल सिंह चौहान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी कौशल के साथ छह साल से दोस्ती थी, और उसने शादी का वादा करके उसका शोषण किया। हाल ही में, पीड़िता को पता चला कि कौशल ने किसी और से शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी के पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
