लखनऊ

लखनऊ रूट की ट्रेनों को नए स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ

लखनऊ रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को अब अतिरिक्त स्टेशनों पर भी रोका जाएगा, जहां पहले उनका ठहराव नहीं था। यह बदलाव यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्रदान करेगा। खासतौर पर सोनपुर जंक्शन को 20 से अधिक ट्रेनों का नया ठहराव केंद्र बनाया गया है।

Image

लखनऊ रूट की ट्रेनों को मिलेगा नया स्टॉप (प्रतिकात्मक फोटो: Canva)

Lucknoe News: लखनऊ रूट से होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को अब उन स्टेशनों पर भी रोका जाएगा, जहां पहले उनका ठहराव नहीं था। यह नई व्यवस्था लखनऊ से जुड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं प्रदान करेगी। अब इन ट्रेनों का ठहराव घोड़ासहन, बैरगनिया, रून्नीसैदपुर, पंडौल, परमानंदपुर, अवतारनगर, कर्पूरीग्राम, सराय, नयागांव, अक्षयवट राय नगर, सोनपुर और तेघरा जैसे नए स्टेशनों पर भी किया गया है।

इस निर्णय के तहत जिन प्रमुख ट्रेनों को शामिल किया गया है, उनमें रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (14017/14018), जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (14649/14650), सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस (14005/14006), टाटानगर-थावे एक्सप्रेस (18181/18182), कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047/15048), सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (13105/13106) और किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस (15715/15716) प्रमुख हैं। खासतौर पर सोनपुर जंक्शन को 20 से अधिक ट्रेनों का नया ठहराव केंद्र बनाया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। यह कदम क्षेत्रीय यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाएगा

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article