लखनऊ

Rajasthan: मंडावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्सटोर्शन के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 03:22 PM IST

मंडावर थाना पुलिस ने सेक्सटोर्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को फंसाते थे।

Image

Rajasthan: मंडावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेक्सटोर्शन के मामले चार लोगों को किया गिरफ्तार (Representative Image)

Photo : iStock

Dausa Sextortion Case: राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाना पुलिस ने सेक्सटोर्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी आरोपी मंडावर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3.90 लाख रुपये और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। ये चारों आरोपी लोगों को सेक्सटोर्शन में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए ठगी का काम करते थे।

वीडियो रिकॉर्ड कर भेजते थे अश्लील वीडियो

दरअसल, सभी आरोपी सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को फंसाते थे। लोगों को वीडियो कॉल, वेबकैम के जरिए कॉल करते थे। कॉल करने के बाद उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद जाल में फंसे पीड़ित लोगों को फेसबुक- व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजते थे। अपना अश्लील वीडियो देखकर लोग डर जाते थे।

डर का उठाते थे फायदा

डर के मारे लोग पुलिस को भी कुछ नहीं बताते थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पीड़ितों से लाखों रुपए ऐंठ लेते थे। वहीं, दौसा के एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मंडावर पुलिस ने वसीम अकरम पुत्र नब्बी खां (22), आसिफ पुत्र इलियास (19) शैकुल पुत्र अहमद खान (27), आरिफ पुत्र खुशी खा (27) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लोगों को सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन कर फंसाते थे।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पुलिस पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे ठगी की कई और मामले उजागार होने की पूर्ण संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article