लखनऊ

Indian Railway ने यहां कई ट्रेनों के फेरों में कर दी कटौती, कई रूट्स में फेरबदल, जानिए

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2022, 07:24 PM IST

Indian Railway: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने घने कोहरे और खराब मौसम से होने वाली परिचालन संबंधी परेशानियों को देखते हुए 1 दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक ट्रेनों के फेरे कम कर दिए हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

Image

हमसफर समेत कई ट्रेनों के फेरों में हुई कटौती

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कोहरे की वजह से लगा रफ्तार पर ब्रेक
  • हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के फेरों में कटौती
  • कई ट्रेनों का रूट बदल गया


Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी और अहम खबर है। ठंड में घने कोहरे और खराब मौसम से होने वाली परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक हमसफर एक्सप्रेस समेत 28 ट्रेनों के फेरों में कटौती की है। इसके अलावा, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत का काम होगा। इसकी वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, डिब्रूगढ़ से 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली डिब्रूगढ़ नई दिल्ली विशेष ट्रेन बदले रास्ते छपरा, फेफना, इंदारा, मऊ, शाहगंज के मार्ग चलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि, हमसफर एक्सप्रेस का चार दिसंबर से 26 फरवरी तक हर रविवार और बुधवार को संचालन होगा। हमसफर एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2023 तक हर सोमवार और गुरुवार रफ्तार पकड़ेगी।

इसके अलावा गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2023 तक हर सोमवार को चलेगी। मऊ-आनंद विहार टर्मिनल 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक हर रविवार को संचालित होगी।

इन ट्रेनों के फेरों में कटौती

-12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 दिसंबर, 2022, के अलावा 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 जनवरी व 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 फरवरी, 2023 को कैंसिल रहेगी।

- 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर, 2022 के अलावा 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 जनवरी और 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 फरवरी, 2023 को रद्द रहेगी।

-12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 05, 12, 19, 26 दिसंबर, 02, 09, 16, 23, 30 जनवरी और 06, 13, 20, 27 फरवरी, 2023 को नहीं चलेगी।

-12596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 06, 13, 20, 27 दिसंबर 2022 के अलावा 03, 10, 17, 24, 31 जनवरी और 07, 14, 21, 28 फरवरी को निरस्त होगी।

-12529 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 05, 06, 07, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 26, 27, 28 दिसंबर 2022, 02, 03, 04, 09, 10, 11, 16, 17, 18, 23, 24, 25, 30, 31 जनवरी 2023 और 01, 06, 07, 08, 13, 14, 15, 20, 21, 22, 27, 28 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी।

-12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 05, 06, 07, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 26, 27, 28 दिसंबर 2022 और 02, 03, 04, 09, 10, 11, 16, 17, 18, 23, 24, 25, 30, 31 जनवरी 2023 व 01, 06, 07, 08, 13, 14, 15, 20, 21, 22, 27, 28 फरवरी 2023 को कैंसिल की गई है।

-22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 07, 14, 21, 28 दिसंबर और 04, 11, 18, 25 जनवरी एवं 01, 08, 15, 22 फरवरी 2023 को रद्द कर दी गई है।

-22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 07, 14, 21, 28 दिसंबर के अलावा 04, 11, 18, 25 जनवरी और 01, 08, 15, 22 फरवरी 2023 को रद्द रहेगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनों के फेरे कम करने का निर्णय लिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article