लखनऊ

Lucknow-Dehradun Vande Bharat: आ गई लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस की तारीख, इस दिन से चलेगी ये ट्रेन

Lucknow-Dehradun Vande Bharat: लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च 2024 से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस

Lucknow-Dehradun Vande Bharat: लखनऊ और देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल सामने आ गया है। यह ट्रेन होली के बाद 26 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। पीएम मोदी ने लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया था। 26 मार्च 2024 से यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। हालांकि अभी तक इस ट्रेन की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके किराए को लेकर भी मंथन जारी है। रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

किस दिन चलेगी लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन

जानकारी के अनुसार 22545/22546 लखनऊ जं.-देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से नियमित रूप से पटरियों पर दौड़ेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ और देहरादून के बीच की दूरी 8 घंटे और 20 मिनट हो पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 5:15 बजे चलकर दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे चलेगी और लखनऊ रात के 10:40 मिनट पर चलेगी।

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार होते हुए देहरादून पहुंचेगी। लखनऊ जंक्शन से सुबह 05.15 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 08:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन के मुरादाबाद जंक्शन पहुंचने का समय 09:57 बजे है, जिसके बाद यह 12:15 बजे हरिद्वार से छूटेगी और दोपहर में 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी के दौरान देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 3:31 बजे हरिद्वार आएगी। जिसके बाद यह ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से शाम 5:45 बजे छूटकर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन शाम 7:05 बजे छूटकर लखनऊ जंक्शन रात 10.40 बजे पहुंचेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article