Lucknow Water Supply: यूपी की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग में जलकल विभाग में 60 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मार्च महीने में शुरू हो जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 225 से बढ़कर 285 एमएलडी हो जाएगी। इसके बाद जलकल विभाग कई इलाकों को ज्यादा पानी दे सकेगा। शहर की करीब दो लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा। नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने के बाद लखनऊ के लालबाग और चारबाग जोनल पंपिंग स्टेशन को नलकूप चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐशबाग जलकल से जुड़े क्षेत्रों में पीने के पानी के संकट को देखते हुए ही इसकी क्षमता 60 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) बढ़ाई जा रही है। इसके लिए गऊघाट से जलकल तक 1300 एमएम की नई राइजिंग मेन लाइन भी बिछा दी गई है।
लखनऊ
Lucknow: लखनऊ के दो लाख आबादी को बड़ी राहत, अगले माह शुरू होगा ऐशबाग जलकल का नया प्लांट, नहीं रहेगा पेयजल संकट
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 18, 2023, 08:23 PM IST
Lucknow Water Supply: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए राहत भरी खबर है। दो लाख लोगों को अब पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। अगले महीने ऐशबाग में जलकल का 60 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से कई इलाकों की करीब दो लाख आबादी को फायदा मिलेगा।
अगले माह ऐशबाग जलकल का नया प्लांट शुरू होगा
KEY HIGHLIGHTS
- लखनऊ के ऐशबाग का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अगले माह होगा शुरू
- कई इलाकों की करीब दो लाख आबादी को मिलेगा फायदा
- जलकल कई इलाकों को दे सकेगा ज्यादा पानी
