लखनऊ

कन्नौज में सड़क हादसा, स्कूल वैन और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, 13 बच्चे घायल

Accident News: यूपी के कन्नौज जिले में एक स्कूल वैन और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन में सवार 13 बच्चे और चालक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Image

कन्नौज में सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभाारत)

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार यानी आज एक स्कूल वैन और डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में स्कूल वैन में सवार 13 बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। इस हादसे से सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू की।

वैन और डंपर के बीच जोरदार टक्कर

पुलिस ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना छिबरामऊ के इब्राहीमपुर पुलिया के पास की है। वैन और डंपर के बीच हुई टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई और वाहन से धुआं निकलने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने और कांवड़ियों ने बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को छिबरामऊ के एक अस्पताल में और दो बच्चों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि 7 बच्चों स्थिति को देखते हुए बाद में उन्हें भी तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article