लखनऊ

जिस पति ने पढ़ाया-लिखाया, उसी को लेखपाल बनने के बाद पत्नी ने दिया छोड़, बोली- मेरी शादी ही नहीं हुई है

पत्नी को लेखपाल की नौकरी का नियुक्ति पत्र 10 जुलाई को मिला है। पत्नी की नियुक्ति झांसी नई तहसील में है। पत्नी किसी प्रकार का संपर्क नहीं कर रही है।

Image

नौकरी लगते ही पत्नी ने पति का साथ छोड़ा (फोटो- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी नौकरी लगते ही महिला ने छोड़ा पति का साथ
  • पति को भूली महिला, हुआ था प्रेम विवाह
  • महिला शादी मानने को नहीं है तैयार

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक लड़की, नौकरी लगते ही अपने ही पति को भूल गई। सरकारी नौकरी मिलते ही लड़की ने अपने पति को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अब पति ने गुहार लगाते हुए कहा कि वो चाहता है कि उसकी पत्नी वापस उसके घर आ जाए।

दोनों ने की थी लव मैरिज

पति का नाम नीरज विश्वकर्मा है और उसकी पत्नी का नाम रिचा विश्वकर्मा है। नीरज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज से 5 साल पहले हम लोग मिले थे और हमने लव मैरिज की थी। मेरे पास शादी के कागजात मौजूद हैं, लेकिन अब मेरी पत्नी कहती है कि हमारी कोई शादी नहीं हुई है।

लेखपाल बनी है पत्नी

नीरज ने बताया कि पत्नी ने लेखपाल की नौकरी लगते ही मुझसे संबंध तोड़ लिए हैं। पत्नी 18 जनवरी 2024 से मेरे साथ नहीं रह रही है। पत्नी को लेखपाल की नौकरी का नियुक्ति पत्र 10 जुलाई को मिला है। पत्नी की नियुक्ति झांसी नई तहसील में है। पत्नी किसी प्रकार का संपर्क नहीं कर रही है। हमारा फैमिली कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और पत्नी तारीख पर भी नहीं आ रही है। नीरज ने इस मामले से खुद को बहुत परेशान बताया और कहा कि मैं चाहता हूं, पत्नी घर आ जाएं और दोनों आराम से एक साथ रहें। नीरज के मुताबिक 6 फरवरी 2022 में दोनों ने कोर्ट में शादी की थी।

पहले भी आया था ऐसा मामला

बता दें कि उत्तर प्रदेश में ऐसा ही एक केस पिछले साल काफी सुर्खियों में आया था। तब, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पति आलोक मौर्य ने यूपी पीसीएस अधिकारी पत्नी ज्योति मौर्य पर साथ ना रहने और उससे जान का खतरा होने के आरोप लगाए थे। आलोक का कहना था कि उसकी पत्नी के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध भी थे। इस केस में लंबे समय तक पति-पत्नी ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाए। ज्योति ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था तो वहीं आलोक ने ज्योति के पद पर दुरुपयोग और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात कही थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article