लखनऊ

रावण दहन में पहुंचे इमरान मसूद बोले - मैं आपका सेवक हूं, लेकिन समुदाय विशेष का समझकर सजा मत देना

यूपी में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद गुरुवार को दशहरा मेले में शामिल हुए और रामभक्तों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं तो जनता का सेवक बताया और असत्य पर सत्य की जीत के पर्व पर सबको बधाई दी। यही नहीं उन्होंने जनता से कहा कि मैं कोई गलती करूं तो मुझे सजा दें, लेकिन धर्म विशेष का समझकर सजा मत देना।

Image

दशहरा पर्व में लोगों को संबोधित करते सहारनपुर सांसद इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश में सहारपुर से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद कल यानी गुरुवार 2 अक्टूबर को दशहरा मेला में गए। उन्होंने दशहरा पर्व और रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पहुंचकर इमरान मसूद ने बाला जी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बालाजी महाराज ने उन्हें तिलक लगाकर पगड़ी पहनाई और अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान इमरान मसूद ने मंच से लोगों को संबोधित किया और जनता से कहा कि उन्हें इस बात कि वह समुदाय विशष से संबंध रखते हैं।

इमरान मसूद ने इस दशहरा पर्व में पहुंचे रामभक्तों को काफी देर तक संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान सहारनपुर से अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजने के लिए जनता को धन्यवाद दिया और प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए असत्य पर सत्य की जीत की बधाई भी दी।

इमरान मसूद ने लोगों से खास अपील की, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मेरे माध्यम से अपने सहारनपुर का नाम देशभर में ना हो तो मुझे सजा दे देना, लेकिन मुझे समुदाय विशेष का समझ कर सजा मत देना। उन्होंने कहा, मैं आपका सेवक हूं और आपके लिए सहारनपुर से दिल्ली तक 24 घंटे तत्पर रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर मैं आपका काम नहीं कर पाता हूं तो आपका हक बनता है कि आप मुझे कहीं पर भी रोककर मुझसे प्रश्न कर सकते हैं।

इतना ही नहीं इमरान मसूद ने जिले के लोगों को देश के संसद भवन में घूमने का न्यौता भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस क्रिकेट टीम को बधाई नहीं दे सकता, जिस टीम ने उन लोगों से हाथ मिलाया हो, जिनके हाथ हमारी बहनों के सिंदूर से रंगे हैं।

इमरान मसूद के इस भाषण के बाद रेलवे ग्राउंड में रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान रावण क्रेन के जरिए हवा में उड़ता हुआ वहां पहुंचा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!