Holi 2023: होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा। होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइक या कार से स्टंटबाजी की तो गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही होली के त्योहार पर अभियान भी चलाया जाएगा। तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाना और स्टंटबाजी की चेकिंग की जाएगी। होली की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था से जुड़े अफसर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने बैठक में सभी अपर नगर मजिस्ट्रेटों और तहसीलों में तैनात उप जिलाधिकारियों को इलाकों में पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिए हैं।
होलिका दहन वाले स्थलों को जरूर देख लें। होलिका दहन के संबंध में कहीं पर कोई विवाद है तो उसे समय रहते खत्म करा दें। इसके साथ ही जल संस्थान के अधिकारी पानी के टैंकर निर्धारित स्थलों पर लगाने की पूरे इंतजाम कर लें, नगर निगम को रिजर्व में भी पानी के टैंकर रखने के लिए कहा गया है।
