लखनऊ

गोरखपुर से पटना के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन, बचेगा यात्रा का समय; जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 6, 2023, 11:28 PM IST

Gorakhpur Patna Vande Bharat Train: रेलवे ट्रैक पर काम हो चुका है। अब आगे कुछ औपचारिकता के बाद इसके परिचालन का टाइमटेबल बनाएगा, फिर बोर्ड के पास इसकी मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

Image

गोरखपुर-पटना वंदे भारत जल्द होगी शुरू (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Gorakhpur Patna Vande Bharat Train: मोदी सरकार एक के बाद एक राज्यों के बीच वंदे भारत ट्रेन चला रही है या चलाने की तैयारी में है। अब खबर है कि गोरखपुर से पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी और साल के अंत तक यह ट्रैक पर दौड़ने लगेगी।

चल रहा काम

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्तर पर इसकी तैयारी कर चुका है। रेलवे ट्रैक पर काम हो चुका है। अब आगे कुछ औपचारिकता के बाद इसके परिचालन का टाइमटेबल बनाएगा, फिर बोर्ड के पास इसकी मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

घट जाएगा यात्रा का समय

कहा जा रहा है कि पटना गोरखपुर वंदे भारत 4 घंटे के अंदर अपनी यात्रा पूरी कर लेगी। जिससे यात्रियों का काफी समय बच जाएगा। आज की तारीख में गोरखपुर से पटना के लिए दो ट्रेनें हैं जो पांच घंटे से ज्यादा का समय लेती है।

वंदे भारत ट्रेन की खूबियां

  • कवच सुरक्षा से सुसज्जित
  • 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार।
  • ऑटोमेटिक गेट
  • एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटों के साथ रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें और आरामदायक सीटें।
  • हर सीट के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट।
  • हॉट केस, बोतल कूलर, डीप फ्रीजर और हॉट वॉटर बॉयलर के प्रावधान के साथ मिनी पेंट्री
  • बेहतरीन लाइट व्यवस्था
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय
  • प्रत्येक कोच में आपातकालीन खुलने योग्य खिड़कियाँ और अग्निशामक यंत्र
  • सभी कोचों में सीसीटीवी
  • सभी कोचों पर आपातकालीन अलार्म पुश बटन और टॉक बैक इकाइयां।
  • बेहतर अग्नि सुरक्षा - विद्युत अलमारियां और शौचालयों में एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और दमन प्रणाली
  • वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा और क्रैश हार्डेंड मेमोरी के साथ ड्राइवर-गार्ड संचार
  • रिमोट मॉनिटरिंग के साथ कोच कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) डिस्प्ले
  • कोच के बाहर रियर व्यू कैमरे सहित 4 प्लेटफार्म साइड कैमरे
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article