लखनऊ

लखनऊ के तिवारीगंज में बनेगा फोर लेन फ्लाईओवर, रिंग रोड और बाराबंकी जाने में मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 11:31 AM IST

Lucknow Four lane flyover: लखनऊ के तिवारीगंज में फोर लेन का फ्लाईओवर बनेगा। इसके बनने से लाखों वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम और एनएचएआई से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। फ्लाईओवर से बीबीडी कैंपस समेत उत्तरधौना, सेमरा और आसपास के इलाकों को राहत मिलेगी। साथ ही आउटर रिंग रोड और बाराबंकी का सफर भी आसान होगा।

Image

लखनऊ के तिवारीगंज में फोर लेन फ्लाईओवर बनेगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के तिवारीगंज में बनेगा फोर लेन फ्लाईओवर
  • अयोध्या हाईवे पर नया फ्लाईओवर बनने से जाम से मिलेगी राहत
  • अयोध्या रोड पर रोजाना 1.50 लाख वाहन का होता है आवागमन

Four lane flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या और बाराबंकी का सफर जल्द ही और भी आसान होगा। इसके साथ ही आउटर रिंग रोड की ओर से शहर में एंट्री करने वाले लाखों वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी। चिनहट के तिवारीगंज में फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सेतु निगम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से सर्वे रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि अयोध्या रोड स्थित चिनहट के सेमरा से इंदिरा नहर तक पूरे दिन भीषण जाम रहता है।

पीक आवर्स में करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग जाती है। इससे नौकरीपेशा और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि ने पीडब्ल्यूडी को चिट्ठी लिखी, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम से सर्वे की रिपोर्ट मांगी है।

अयोध्या में मंदिर बनने के बाद ट्रैफिक का दवाब बढ़ेगा

एनएचएआई को भी चिट्ठी लिखी गई है। अयोध्या रोड पर प्रतिदिन 1.50 लाख वाहन गुजरते हैं। फ्लाईओवर से बीबीडी कैंपस समेत उत्तरधौना, सेमरा और आसपास के इलाकों को राहत मिलेगी। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि तिवारीगंज एनएचएआई के स्वामित्व की जमीन है। वहीं, अयोध्या-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए तिवारीगंज एंट्री प्वाइंट है। आउटर रिंग रोड होकर सुल्तानपुर और कुर्सी रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक भी तिवारीगंज होकर लखनऊ शहर में एंट्री करता है। इससे सुबह से शाम तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहता है।

आउटर रिंग रोड और बाराबंकी का सफर होगा आसान

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे। इससे ट्रैफिक लोड दो लाख तक हो जाएगा। प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से आउटर रिंग रोड और अयोध्या हाईवे का सफर आसान हो जाएगा। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या रोड पर सेमरा से इंदिरा नहर के बीच जाम रहता है। फ्लाईओवर निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को चिट्ठी लिखी है। इससे आउटर रिंग रोड और बाराबंकी का सफर भी आसान होगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी सीएम द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण बंथरा से बनी के बीच चल रहा है। डिवाइडर तोड़कर पिलर बनाए जा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article