क्रिकेट

EXCLUSIVE: क्या विराट और गंभीर के बीच बातचीत बंद? इंग्लैंड से आई तस्वीरों ने फिर मचाई हलचल, जानिए पूरा मामला

Virat Kohli And Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर के बीच क्या मतभेद चल रहे हैं। इन खबरों को पहले भी हवा मिलती रही है, अब इंग्लैंड से आई कुछ तस्वीरों ने फिर से इस बहस को ताजा कर दिया है।

Image

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे से पूर्व भारतीय टीम का बर्मिंघम में ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मैच
  • टीम इंडिया के ट्रेनिंग सत्र के दौरान उठा विवाद
  • विराट और गंभीर के बीच कोई बातचीत नहीं !

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। इससे पहले, भारतीय टी20 टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। अब अगले साल आईसीसी वनडे विश्व कप को नजर में रखते हुए सभी फैंस की नजरें भारतीय वनडे टीम पर टिक गई हैं जो आज बर्मिंघम (एजबेस्टन) में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले विवाद भी खड़ा होता नजर आ रहा है। इंग्लैंड से आई कुछ ऐसी EXCLUSIVE तस्वीरें हमारे पास हैं जिन्होंने एक बार विराट कोहली (Virat Kohli) और मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के संबंधों में खटास की खबरों को हवा दे दी है।

भारतीय टीम का अजीब ट्रेनिंग सेशन

दरअसल, वनडे सीरीज से पहले कल पहली बार भारतीय वनडे टीम पहली बार बर्मिंघम में आधिकारिक अभ्यास सत्र के लिए मैदान उतरी। ये वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का एकमात्र आधिकारिक ट्रेनिंग सेशन था। लेकिन उससे पहले दो दिन गैरआधिकारिक प्रैक्टिस सेशन हुआ जिसमें 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए थे- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

विराट और शुभमन में बहुत देर तक बातचीत

जब पहले दिन ट्रेनिंग हुई तो विराट कोहली और भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान गिल से कुछ सवाल पूछे, जैसे कि क्या दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में कैसा कॉम्बिनेशन खिलाना चाहिए, जो खिलाड़ी स्क्वॉड में नहीं है, उनमें किसको लेना चाहिए। आमतौर पर मैदान पर ऐसी बातचीत कोच और कप्तान के बीच होती है लेकिन शुभमन और विराट लंबा समय बातचीत करते नजर आए जिससे एक बात तो साफ हो गई है कि, जो सवाल पूछा जा रहा था कि अगले वर्ल्ड कप में विराट खेलेंगे या नहीं, इसका जवाब मिल चुका है।

विराट कोहली और शुभमन गिल, बर्मिंघम ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

विराट कोहली और शुभमन गिल, बर्मिंघम ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

गंभीर ने सबसे की बातचीत, विराट से नहीं

बर्मिंघम में हुए टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में विराट कोहली ने पहले फील्डिंग ड्रिल्स कीं, उसके बाद सीधे नेट्स में जाकर 30-40 मिनट बल्लेबाजी की। फिर विराट नेट्स से बाहर निकल आए। इसके बाद, आमतौर पर टीम का मुख्य कोच बल्लेबाज से आकर बात करता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक विराट के पास पहुंचे और दोनों के बीच काफी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनती नहीं दिख रही थी।

विराट और सितांशु कोटक, बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

विराट और सितांशु कोटक, बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बर्मिंघम में ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बर्मिंघम में ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

उसके बाद गंभीर खुद विराट के पास नहीं गए, बल्कि विराट से बात करके सितांशु कोटक ने जाकर गंभीर से तुरंत बातचीत की, जैसे वो विराट के साथ हुई बातचीत का ब्योरा हेड कोच गंभीर को दे रहे हों। तब तक विराट नेट्स सेशन छोड़कर एजबेस्टन से निकल गए।

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा, बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा, बर्मिंघम में टीम इंडिया का ट्रेनिंग सत्र (Times Now Navbharat)

इसके अलावा, गौतम गंभीर ने तकरीबन टीम के सभी खिलाड़ियों से मैदान पर बातचीत की, चाहे वो टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, कप्तान शुभमन गिल, गुरनूर बराड़, बाकी हर खिलाड़ी से गंभीर बात करते नजर आए। लेकिन जब तक विराट नेट्स में थे तब तो गंभीर नेट्स की तरफ तो देखते रहे लेकिन उन्होंने विराट से बिल्कुल भी बात नहीं की।

खैर, दोनों दिग्गजों के बीच मतभेद हैं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि ये इन तस्वीरों से सिर्फ संकेत मिले हैं, लेकिन इन दोनों दिग्गजों का इतिहास कुछ ऐसा रहा है कि आशंका तो बनती है और चर्चा भी शुरू हो जाती है। हम तो यही उम्मीद करेंगे कि टीम के शीर्ष बल्लेबाज और मुख्य कोच के बीच कोई मतभेद ना हो ताकि टीम इंडिया सही दिशा में आगे बढ़ सके।

Ankan Kar
Ankan Kar author

अंकन कर बतौर खेल पत्रकार के रूप में 10 साल देश के बड़े मीडिया संस्थानों से जुड़े हैं। एमएस धोनी के फैन अंकन बगैर किसी विवाद के अपना काम करने में यकीन ... और देखें

End of Article