शहर

गोरखपुर एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हेड कांस्टेबल भी जख्मी

गोरखपुर में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मारा गया। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक हेड कांस्टेबल भी जख्मी हुआ। आरोपी पर यूपी और महाराष्ट्र में हत्या समेत 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Gorakhpur Encounter: यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर में सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। इस दौरान हुई फायरिंग में आरोपी और एसटीएफ का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

खुफिया सूचना पर STF ने की कार्रवाई

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव का रहने वाला इनामी बदमाश मुस्तफीजुल रहमान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गोरखपुर में मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने सोमवार रात करीब 12 बजे उसे घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक .32 बोर की पिस्टल, आरोपी की बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में जिंदा व इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इन सभी चीजों को जब्त कर फॉरेसिंग लैब में जांच के लिए भेज दिया है।

20 साल से ज्यादा का आपराधिक रिकॉर्ड

एसटीएफ के अनुसार, मुस्तफिजुल पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धमकी, चोरी और पुलिस हिरासत से फरार होने सहित 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका अपराध का इतिहास 2003 से शुरू हुआ था।

महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत से भी भाग चुका था

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2024 में मुस्तफिजुल महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण जिले में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता आ रहा था। उसके खिलाफ यूपी के हारदोई जिले में भी साल 2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!