शहर

Delhi Weather Today: मानसून की सुस्त चाल, पर सुबह-सुबह बरसे मेघ, आखिर कब होगी तेज बरसात?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 July 2026: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में देर रात और आज तड़के बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। आज पूरे दिन मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

Image

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली में आज का मौसम (14 July 2026): दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आज की सुबह बेहद खुशनुमा और राहत भरी रही। पिछले कई दिनों से राजधानी में चिपचिपी गर्मी और भीषण उमस पड़ रही है। लेकिन सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे मंगलवार सुबह मौसम का रुख पूरी तरह बदला महसूस हो रहा है।

यूपी में 14 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आसमान में बादल घिरा हुआ है और तड़के एक तात्कालिक (Nowcast) अलर्ट जारी किया गया था। जिसके अनुसार दिल्ली में सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले 5 दिन तक बारिश पर ब्रेक!

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके साथ ही बारिश की गतिविधियों में भी कमी आई है। कई जगहों पर बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दिल्ली, पश्चिमी यूपी, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में 13 से 19 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की कमी के कारण उमस बढ़ी रहेगी, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article