शहर

मेरठ के होटल में देह व्यापार का खुलासा, चार युवतियों समेत मैनेजर गिरफ्तार

मेरठ के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से चार युवतियां और होटल मैनेजर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

मेरठ के होटल में पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा

Photo : ANI

Meerut News: मेरठ में (NH-58) पर रोहटा बाईपास के पास स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। होटल के रिसेप्शन से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाएं भी बरामद हुईं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'ड्रीम हॉलिडे' (Dream Holiday) होटल में सोमवार की शाम करीब 6 बजे हुई। बताया जा रहा है कि 'नरसिंह वाहिनी' के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक और नितिन ने पुलिस को सूचना दी कि इस होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल में छापा मारा।

दिल्ली और गाजियाबाद से बुलाई गई थीं युवतियां

होटल के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने वहां से चार महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई युवतियों में से दो दिल्ली की और दो गाजियाबाद की रहने वाली हैं। सोमवार को ही मैनेजर ने इन्हें फोन कर होटल में बुलाया था। पुलिस ने जब होटल के रिसेप्शन काउंटर और कमरों की तलाशी ली, तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और कुछ संदिग्ध दवाएं भी मिलीं।

मालिक ने किराए पर दे रखा था होटल

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर ने बताया कि इस होटल का मालिक शहर से बाहर रहता है। उसने यह होटल रोहित अधाना नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था। होटल का मैनेजर गुलफाम उर्फ गोलू है, जो होटल की आड़ में इस अनैतिक धंधे को चला रहा था। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article