लखनऊ

Lucknow Fire: लखनऊ की पार्थ रिपब्लिक सोसायटी में लगी आग, एक दंपत्ति समेत 5 फायरकर्मी झुलसे

Lucknow Fire News: लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है यहां एक सोसायटी में आग लगने से एक दंपत्ति के झुलसने की खबर आई, बताते हैं कि 5 फायर ब्रिगेड कर्मी भी आग की चपेट में आ गए।

Image

लखनऊ की पार्थ रिपब्लिक सोसायटी में लगी आग

Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है यहां एक सोसायटी में आग लग गई, आगजनी की ये घटना लखनऊ स्थित पार्थ रिपब्लिक सोसायटी की है, जानकारी के अनुसार गुरुवार यानी 20 फरवरी को करीब दोपहर में अचानक उनके फ्लैट से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते फ्लैट से लपटें दिखनी शुरू हो गईं।

आग की लपटें देखकर वहां हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने शोर-शराब शुरू कर दिया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर रहने वाले एक दंपत्ति के फ्लैट में आग लगी और फैलती चली गई, इस घटना में एक शख्सऔर उनकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच दमकलकर्मी भी इस आग में झुलस गए

आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया इस दौरान फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन उन दोनों को बचाने के क्रम में पांच दमकलकर्मी भी इस आग में झुलस गए, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article