Holi Special Train: रंगों के त्योहार होली के अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन अपने घर जाने वाले लोगों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई ट्रेनें रद्द रहने से मुश्किल अधिक बढ़ गई है। हालांकि यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी बीच रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए और स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के सहरसा के बीच चलेगी। यानि बिहार जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से काफी राहत मिल सकती है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04006 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी पांच मार्च को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वाह्न 11:10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन पूर्वाह्न 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04005 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल छह मार्च को सहरसा से दोपहर 2:30 बजे चेगी।
