लखनऊ

बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की आज कोर्ट में पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती है सुनवाई

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की कस्टडी रिमांड के लिए आज कोर्ट में पेशी होनी है। उनके खिलाफ कुल 10 मुकदम दर्ज हैं, जिनमें 9 बरेली हिंसा और एक 2019 में एनआरसी विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौलाना की सुनवाई हो सकती है।

Image

मौलाना तौकीर रजा (फाइल फोटो | ANI)

Photo : ANI

Bareilly Violence: बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मौलाना के खिलाफ कुल 10 मुकदमों में पेशी होनी है। जिनमें से 9 मामले हाल ही में हुई बरेली हिंसा से जुड़े हैं और एक मामला 2019 में एनआरसी के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। बरेली में 26 सितंबर को हुई हिंसा के सिलसिले मेंतौकीर रजा सेंट्रल जेल फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी कराई जा सकती है।

जांच के बाद 3 मुकदमों में नाम शामिल

मौलाना के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज है, जिनमें से उन्हें पहले सात मामलों में नामजद किया गया था। बाद में जांच के दौरान तीन और मुकदमों में उनका नाम शामिल किया गया। साल 2019 में एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में भी मौलाना ने कथित रूप से बिल वापस नहीं लेने पर सड़कों पर खून बहाने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी थी।

30 साल पुराना कर्ज चुकाया

मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार को बदायूं की रसूलपुर पुट्ठी सहकारी समिति का लगभग 30 साल पुराना कर्ज चुका दिया। उन्होंने साल 1997 में 5,055 रुपये उधार खाद खरीदने के लिए उधार लिए थे, लेकिन इस रकम को चुका नहीं पाए थे। सोमवार को मौलाना ने ब्याज और वसूली शुल्क सहित कुल 30,522 रुपये जमा किए। यह भुगतान उनकी ओर से प्रतिनिधि शाह नवाज खान ने किया और रसीद जारी कर दी गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें