लखनऊ

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव में होगी देरी? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगी OBC आयोग की रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2023, 11:49 PM IST

UP Nikay Chunav : लखीमपुर खीरी निवासी विकास अग्रवाल ने निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी अधिसूचना को चुनौती दी। इस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से स्थानीय निकाय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

Image

UP Nikay Chunav: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट तलब की

Photo : BCCL

UP Nikay Chunav : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह नगर निकाय चुनाव के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को गुरुवार को उसके समक्ष पेश करे। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की बैंच ने लखीमपुर खीरी निवासी विकास अग्रवाल द्वारा आरक्षण संबंधी अधिसूचना को चुनौती देने के लिए दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिका में 30 मार्च को आरक्षित सीटों के लिए जारी अधिसूचना में नगर पंचायत निघासन की सीट आरक्षित किए जाने को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गौरव मेहरोत्रा ने दलील दी है कि पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और 30 मार्च की अधिसूचना पर आपत्ति दाखिल करने के लिए छह अप्रैल की अंतिम तिथि नियत कर दी गई। याचिकाकर्ता ने कहा गया कि राजनीतिक तौर पर जिन जातियों को पिछड़ी जाति माना गया है, उनकी सूची भी सार्वजनिक नहीं की गई।

राज्य सरकार की ओर से पेश अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पिछड़ा वर्ग की सूची प्राप्त करने के लिए किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं किया है।

इस पर याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि वह कई बार जिलाधिकारी कार्यालय में अनुरोध कर चुका है लेकिन उसे सूची उपलब्ध नहीं कराई गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अदालत ने गुरुवार को उक्त रिपेार्ट तलब की। अदालत ने कहा कि वह याचिका में उठाए गए सभी बिंदुओं पर विचार करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article